Swadisht Chana Kofta | चना कोफ्ता बनाने का तरीका

चना कोफ्ता
इस रेसिपी को बनाने के लिए निम्नलिखित सामग्री की जरूरत है |

१. काबुली चना   :- 400 ग्राम
२. बेसन        :-  250 ग्राम
३. गर्म मसाला    :- २० ग्राम
४. प्याज       :-  १५० ग्राम
५. टमेटो सूप   :- 5 चम्मच
६. सोडा ( बेकिंग पाउडर ) १ चम्मच
७. नमक     :- स्वाद के अनुसार 
८. लाल मिर्च   :- १ चम्मच
९. हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई  :- १ छोटा चम्मच
१०.      अदरक    :- २० ग्राम
११.      हल्दी   :- १ चम्मच
१२.      घी या तेल   :- २५० ग्राम
१३.      जीरा  :- १ छोटा चम्मच
हरी धनिया बारीक़ कटा हुआ कम से कम 10 लड़ियाँ
Swadisht Chana Kofta , चना कोफ्ता बनाने का तरीका , चना कोफ्ता विधि, chana kofta kaise banta hai, chana kofta recipe in hindi, chana kofta banane ka simple tarika, chana kofte dish,
Swadisht Chana Kofta , चना कोफ्ता बनाने का तरीका , चना कोफ्ता विधि, chana kofta kaise banta hai, chana kofta recipe in hindi, chana kofta banane ka simple tarika, chana kofte dish, 
चना कोफ्ता बनाने की विधि  :-

 इस डिश को बनाने के लिए सबसे पहलें चनों को रात भर पानी में भिगोकर रख दें ताकि चने फूलकर मोटे हो जाये और आसानी से पीस जाये | अगलें दिन सुबह चनो को पानी से निकालकर इसे सिलबट्टे पर थोडा सा दरदरा पीस लें | पीसने के बाद इसमें कटी हुई हरी मिर्च , नमक , थोडा सा हल्दी , और बेसन डालकर इस मिश्रण को गूँथ लें | अब एक बड़ा और खुला बर्तन लें और इसमें पानी डालकर गर्म कर लें | जब पानी उबलने लगे तो तो इसमें तैयार किये हुए मिश्रण की छोटी – छोटी गोली( कोफ्ते ) बनाकर उबलते हुए पानी में डाल दें | कुछ ही देंर में ये छोटी गोलियां  ( कोफ्ते )फूलकर पानी में तैरने लगेगी | फिर इन्हें पानी से बाहर निकालकर ठन्डा होने के लिए रख दें ताकि इसका पानी सुख जाये |


अब एक कडाही लें इसमें तेल या घी गर्म करके इसमें इन उबाली हुई गोलियों को तल लें | तलने के बाद इन्हें तेल या घी से निकाल लें | यदि कढाई में तेल या घी ज्यादा है तो उसमे से निकालकर कम से कम 2 चम्मच घी छोड़ दें | अब इसमें जीरे का छोंक लगा दें | जब जीरा भूनकर जलने लगे तो इसमें प्याज और लहसुन को छोटे – छोटे टुकड़े करके तेल में डाल दें और भुन लें | जब प्याज सुनेहरा हो जाये तो इसमें टमेटो सूप  और अदरक का पेस्ट बनाकर ( पीसकर ) डाल दें और कुछ देंर भुने | फिर इसमें पानी डाल दें और पकाए | जब सारी सामग्री पक जाये और तरी गाढ़ी हो जाये तो इसमें बने हुए कोफ्ते डाल दें | इसे कम से कम २ मिनट तक पकाने के बाद इसे आंच से उतार दें और किसी अलग बर्तन में निकालकर इस पर बारीक़ कटा हुआ धनिया और गर्म मसाला डालकर सजाये | इस प्रकार की विधि से आपके स्वादिस्ट चना कोफ्ते की रेसिपी तैयार है |

No comments:

Post a Comment


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/pet-ke-keede-ka-ilaj-in-hindi.html







http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/08/manicure-at-home-in-hindi.html




http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/11/importance-of-sex-education-in-family.html



http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-boy-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-girl-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/joint-pain-ka-ilaj_14.html





http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/jhaai-or-pigmentation.html



अपनी बीमारी का फ्री समाधान पाने के लिए और आचार्य जी से बात करने के लिए सीधे कमेंट करे ।

अपनी बीमारी कमेंट करे और फ्री समाधान पाये

|| आयुर्वेद हमारे ऋषियों की प्राचीन धरोहर ॥

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Allergy , Itching or Ring worm,

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Click on Below Given link to see video for Treatment of Diabetes

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Diabetes or Madhumeh or Sugar,

मधुमेह , डायबिटीज और sugar का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे